देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपति की मौत  

ख़बर शेयर करें -

  Couple killed after being hit by speeding car in the evening

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। रिंग रोड पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपति की मौत हो गई।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर निवासी 48 वर्षीय संतोष यादव सिडकुल की एक कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में कार्यरत थे।सोमवार देर शाम वह 40वर्षीय पत्नी सुनीता यादव के साथ दानपुर से धर्मपुर की ओर रिंग रोड से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति उछलकर सड़क से नीचे जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट से पार्षद राजेंद्र जीना को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक 

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस को मौके से कार के कुछ पार्ट्स मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण एवं उपचार से रोकथाम तक - डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Couple killed after being hit by speeding car in the evening; Uttarakhand News Couple killed in collision Couple killed in collision.Couple killed after being hit by speeding car in the evening; Uttarakhand News Devbhoomi News Evening accident Hindi News News from the hills News From the Pahad rudrapur news Speeding car udham singh nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More