देहरादून। देहरादून के थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। इलाज के लिए घायल महिला को सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया, जहां देर रात महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता निवासी धनियाडी बड़ासीग्रांट शाम करीब 7:15 बजे पास में ही अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की तरफ आ रही थी। तभी गली में खड़े एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद हाथी जंगल में चला गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने के साथ ही आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से महिला की कई पसलियां टूटी थीं।
अंजली गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने कहा कि उनकी बहन धनियाडी में रहती है और एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धनियाडी में रेस्टोरेंट है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह भी पढ़ें […]