तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत जबकि दूसरा गंभीर 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। यहां ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बेलबाबा के पास मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार यूपी नंबर की अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

 
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के उत्तर उजाला निवासी 22 वर्षीय अरसलान जो एसी मैकेनिक का काम करता था, अपने साथी के साथ मंगलवार को काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए हुए थे।देर शाम जब वे स्कूटी से हल्द्वानी की तरफ लौट रहे थे तभी बेलबाबा के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी  जबरदस्त थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अर्टिगा कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अरसलान को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर की अर्टिगा कार को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक से पूछताछ के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad one youth dead Road Accident second youth critically injured severe collision Speeding car Speeding car rams into two youths on a scooter; one dies the other critically injured two youths on scooter uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More