ढाई लाख युवाओं से सीएम धामी का संवाद: नशे पर चिंता एवं लक्ष्य को मिशन बनाने का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, भविष्य, रोजगार और नशे की बढ़ती समस्या से जुड़े सवाल मुख्यमंत्री के सामने रखे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर उसे मिशन की तरह पूरा करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। युवा अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़कर प्रदेश और देश के विकास में योगदान देंगे। कोई उद्यमी बनेगा, कोई डॉक्टर, किसान या शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगा। कहा कि आज की युवा पीढ़ी नई सोच और ऊर्जा से भरी है और वह राज्य तथा देश का नाम ऊंचा करने की क्षमता रखती है।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

उन्होंने युवाओं को लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने की सलाह देते हुए कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र को चुनने के बाद पूरे संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।बार-बार विकल्प बदलने से व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक सकता है। जिस तरह पूजा-पाठ से पहले संकल्प लिया जाता है और वही संकल्प सिद्धि का आधार बनता है, उसी तरह युवाओं को भी अपने जीवन में संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य को मिशन बनाकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा परिवहन व्यवस्था, स्वच्छता और समाज की अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नए सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके विचारों ने दुनिया को भारत की संस्कृति और परंपरा से परिचित कराया। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने प्रदेश में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर भी चिंता जताई। एक छात्र ने कहा कि मोहल्लों में शराब की दुकानें होने के साथ ही स्कूलों के आसपास भी नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे में युवाओं को नशे से बचाना चुनौती बन रहा है। विद्यार्थियों ने ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई करने और स्कूलों के आसपास नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

दिव्या ने भी ड्रग्स की दुकानों को बंद कराने की मांग उठाई। वहीं साहिना ने पहाड़ी क्षेत्रों में शराब की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शादी समारोहों में भी शराब परोसी जाती है।उन्होंने पहाड़ों में शराब पर रोक लगाने की मांग की और कहाकि नशे की समस्या युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कौशल विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक स्किल सीखनी चाहिए और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मददगार साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवा आने वाले समय में अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों से उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 000 youths: Concerns over drug abuse and a message to turn goals into a mission; Uttarakhand News CM Dhami interacts with 250 CM Dhami's dialogue concern over drug addiction dehradun news Devbhoomi News Hindi News message of making the goal a mission News from the hills News From the Pahad Two and a half lakh youth

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More