हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार चार लोग घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। कार के खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल बेनकाब, चेयरमैन समेत चार हिरासत में  

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) कार संख्या यूके 07 एएम 7810 से किसी काम से नैनीताल की ओर आ रहे थे। बताया गया कि ताकुला पुरानी चुंगी केपास पहुंचते ही चालक का कार से नियंत्रण अचानक हट गया। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट से पार्षद राजेंद्र जीना को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक 

कार को खाई में गिरते हुए स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। खाई  गहरी होने के कारण रेस्क्यू टीम को घायलों तक पहुंचने और उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।करीब 100 मीटर गहरी खाई से चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल ठीक है। उन्होंने बताया कि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Car coming from Haldwani to Nainital fell into a deep ditch Devbhoomi News four people injured when a car came in Four people injured when a car coming from Haldwani to Nainital fell into a deep ditch Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More