SIR प्रक्रिया :  संदिग्ध आपत्तियों पर कांग्रेस की निष्पक्ष जांच की मांग  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में सामने आरही संदिग्ध एवं सामूहिक आपत्तियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ईआरओ/सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी विधानसभा को ज्ञापन सौंपकर ऐसी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने की मांग की कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम गलत अथवा संदिग्ध शिकायत के आधार पर मतदाता सूची से न हटाया जाए।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी SIR प्रक्रिया की शुरुआत से ही निर्वाचन आयोग को पूरा सहयोग प्रदान कर रही है। संगठन की ओर से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर BLA-2 की नियुक्ति की गई है और BLA-2 लगातार मतदाताओं की समस्याओं के समाधान तथा आपत्तियों के निस्तारण में सहयोग कर रहे हैं।
 
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग की ओर से लगभग 43 हजार आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में कांग्रेस के BLA -2 भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। लेकिन 10 अगस्त 2026 से कुछ ऐसे मामले संज्ञान में आए हैं, जिनमें लगभग 1,500 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
 
कांग्रेस ने कहा कि इन मामलों में सबसे महत्वपूर्ण और गंभीर बात यह सामने आई है कि कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। कुछ मामलों में एक ही शिकायतकर्ता द्वारा लगभग 40-40 नामों पर आपत्ति लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग मतदाताओं के नाम पर आपत्ति दर्ज कराया जाना प्रथम दृष्टया सामान्य प्रक्रिया नहीं लगता और ऐसे मामलों की गहन जांच आवश्यक है।
 
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि फॉर्म संख्या-10, जिसमें शिकायतों से संबंधित डाटा उपलब्ध है, उसमें शिकायतकर्ता की पहचान, भाग संख्या तथा मतदाता क्रमांक जैसी आवश्यक जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं होने के कारण पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े होते हैं। प्रशासन से मांग की कि ऐसी सभी आपत्तियों का सत्यापन कराया जाए और किसी भी मतदाता का नाम केवल ऑनलाइन शिकायत या आपत्ति के आधार पर हटाने की कार्रवाई न की जाए। संबंधित मतदाता को अपना पक्ष रखने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाए।
 
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा संदिग्ध शिकायतों के आधार पर नाम काटना लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ होगा। यदि किसी व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं तो प्रशासन को यह सत्यापित करना चाहिए कि ये आपत्तियां वास्तविक तथ्यों पर आधारित हैं या नहीं।शिकायतकर्ता द्वारा दर्जनों मतदाताओं के नाम पर आपत्ति दर्ज किए जाने वाले मामलों की विशेष जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस किसी भी वास्तविक एवं तथ्यात्मक आपत्ति को रोकने की मांग नहीं कर रही है। पार्टी की मांग केवल इतनी है कि फर्जी, गलत, सामूहिक अथवा संदिग्ध शिकायतों के आधार पर किसी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे। कहा कि यदि जांच में कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देकर अथवा अनुचित तरीके से बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
हल्द्वानी विधानसभा के प्रभारी एवं BLA-1 डॉ. मयंक भट्ट ने कहा कि कांग्रेस SIR प्रक्रिया के विरोध में नहीं है, बल्कि इसे पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग को हर संभव सहयोग दे रही है।मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटना उसके सीधे मताधिकार को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक आपत्ति की वास्तविकता की जांच करना और संबंधित मतदाता को अपना पक्ष रखने का अवसर देना बेहद जरूरी है।
 
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि
– एक ही शिकायतकर्ता द्वारा बड़ी संख्या में दर्ज की गई आपत्तियों की अलग से जांच कराई जाए।
– लगभग 1,500 मतदाताओं से संबंधित सामूहिक एवं संदिग्ध आपत्तियों का सत्यापन कराया जाए।
– प्रत्येक शिकायतकर्ता की पहचान और आपत्ति के वास्तविक आधार का सत्यापन किया जाए।
– किसी वास्तविक मतदाता का नाम केवल ऑनलाइन आपत्ति के आधार पर न हटाया जाए।
– संबंधित मतदाता को अपना पक्ष रखने एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर दिया जाए।
– फॉर्म संख्या-10 में शिकायतकर्ता से संबंधित आवश्यक विवरण को पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
– जानबूझकर गलत अथवा फर्जी आपत्ति दर्ज कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
– SIR प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों के BLA को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
 
 
ज्ञापन देने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, BLA-1 व प्रभारी हल्द्वानी विधानसभा डॉ. मयंक भट्ट,जिला महासचिव मलय बिष्ट, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, गोविन्द बगड़वाल, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, महानगर कोषाध्यक्ष कन्नू परगाई, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष  इंजीनियर सुमित कुमार, एडवोकेट कोमल जायसवाल, योगेंद्र पाठक, अंकुर जोशी, मोहित दुर्गापाल एवं देवेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress demands impartial probe Congress Party News Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad SIR Process: Congress demands impartial probe into suspicious objections; Uttarakhand News suspicious objections

More Stories

उत्तराखण्ड

55 लाख की साइबर ठगी में आरोपित अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। 55 लाख की साइबर ठगी में आरोपी जो  अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का सदस्य भी है, को देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।    साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की ओर से  दर्ज मुकदमे मे हुई जांच मे आरोपियों […]

Read More
उत्तराखण्ड

रिश्तों पर कलंक: 23 वर्षीय नाती पर 90 वर्षीय नानी से दुष्कर्म का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर क्षेत्र में एक हैवान बने 23 साल के नाती द्वारा अपनी 90 साल की बुजुर्ग नानी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश ने रिश्तों को कलंकित किया है। घटना के 26 दिन बाद महिला की उपचार के दौरान मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

मायके से दूध लेकर अपने रेस्टोरेंट आ रही महिला को हमलावर हाथी ने उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। इलाज के लिए घायल महिला को सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया, जहां देर रात महिला की मौत […]

Read More