अल्मोड़ा। शीतलाखेत से हल्द्वानी की ओर आ रही कार कोसी के समीप अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार आनंद सिंह (62) की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश सिंह घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे वाहन संख्या यूके-01-टीए -4465 कोसी स्थित जगत टायर वाले मंदिर के सामने पहुंचा ही था कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। घायल चालक ने ग्रामीणों को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। आनंद सिंह को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि सभी लोग शीतलाखेत के भांकुड़ गांव से जागर में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कथित फर्जी दुल्हन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें 👉 भोलेनाथ गार्डन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार (आज) एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक आग लग गईं। जिसके बाद कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गईं कि गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जल गया। आग की लपटें देख […]