देहरादून। 55 लाख की साइबर ठगी में आरोपी जो अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का सदस्य भी है, को देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की ओर से दर्ज मुकदमे मे हुई जांच मे आरोपियों द्वारा स्वयं को एक आईआई एफएल वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ा बताकर शेयर में निवेश के नाम पर लोगों लाभ का झांसा दिया।
एक शिकायतकर्ता से बीते दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 55,48,412 रुपए आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराए गए। जांच में आरोपी प्रभजीत सिंह के नाम पर होना प्रकाश में आया। जांच में पाया गया कि अभियुक्त द्वारा उक्त धनराशि को चैक और एटीएम के माध्यम से आहरित किया गया। बैंकिंग एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की साइबर ठगी में सक्रिय भूमिका पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को बीते 11 अगस्त को अमृतसर, पंजाब में दबिश देकर तारावाला पुल, जालंधर रोड, अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रभजीत सिंह पुत्र स्व जोगेन्द्र सिंह, निवासी गली नंबर 07 भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर, पंजाब उम्र 20 वर्ष है।
पूछताछ में आरोपी ने अन्य बैंक खातों से भी साइबर ठगी की धनराशि आहरित करने की जानकारी दी। आरोपी द्वारा गिरोह में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं धनराशि की बरामदगी के लिए जांच जारी है
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया। शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]