संवेदनशील नीती घाटी में तमक नाले ने मचाई तबाही, बैली ब्रिज के साथ वाहन एवं बीआरओ कर्मी के बहने की सूचना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली। यहां मानसून के बीच भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की संवेदनशील नीती घाटी में तमक नाले ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। तेज बारिश के बाद नाले में आए जलसैलाब और मलबे ने भारी तबाही मचा दी। पानी के तेज बहाव में नाले पर बना बैली ब्रिज बह गया, जबकि एक ट्रक और एक अन्य वाहन के साथ सीमा सड़क संगठन (BRO) के एक कर्मचारी के भी बहने की सूचना है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि तमक क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण नाले का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ा। कुछ ही देर में पानी का बहाव इतना खतरनाक हो गया कि नाले पर बना बैली ब्रिज इसकी चपेट में आ गया। पुल के बहने के साथ ही क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद वाहन भी तेज बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की जानकारी जुटानी शुरू की। ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ के मुताबिक, BRO के मेजर से बातचीत में एक ऑपरेटर के लापता होने की जानकारी मिली है। बताया गया कि ऑपरेटर मशीन पर काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और उसका संपर्क टूट गया। फिलहाल उसके बहने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि सर्च अभियान पूरा होने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार प्रारंभिक सूचना के अनुसार एक पुल, एक गाड़ी, एक ट्रक और हवलदार रैंक के कर्मचारी के बहने की जानकारी मिली है। अन्य कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।प्रशासन की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर लापता कर्मचारी की तलाश करेंगी। साथ ही जलसैलाब से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य शुरू किया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में सड़क संपर्क बाधित होने के कारण बचाव दलों के सामने भी चुनौती बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

बैली ब्रिज के बह जाने से नीती घाटी की ओर आवाजाही पर असर पड़ा है। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों और वहां मौजूद अन्य व्यक्तियों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच हुई इस घटना ने पहाड़ों में मानसून के खतरे को और बढ़ा दिया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल राहत टीमों के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना में हुए वास्तविक नुकसान और लापता कर्मचारी की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Bailey bridge washed away chamoli news Devbhoomi News Hindi News information of vehicles and BRO personnel being swept away information of vehicles and BRO personnel being swept away along with the Bailey bridge News from the hills News From the Pahad Sensitive Niti Valley Tamak drain wreaks havoc Tamak drain wreaks havoc in the sensitive Niti Valley uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More