ट्रेन की चपेट में आने से अल्मोड़ा निवासी युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

     
खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर अल्मोड़ा निवासी युवकों की मौत हो गई। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में शांति विहार कॉलोनी के पास दो युवक आ गए। ट्रैन की टक्कर से दोनों काफी दूर जा गिरे। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआइ सतीश कापड़ी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया। इस दौरान 31वी वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने मृतकों की पहचान अपने भाई 35 साल के लोकेश लोहनी पुत्र दिनेश चंद्र लोहनी निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान 25 साल के मनीष कुमार पुत्र कृपाल राम निवासी सरकार की आली जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा निवासी के रूप में की गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More