कार से टक्कर में यूट्यूबर युवक की मौत एक अन्य गंभीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। ऋषिकेश में रामा पैलेस के निकट एक सड़क हादसे में यूट्यूबर युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि बाइक में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक देर रात यूट्यूबर  यश प्रजापति निवासी कैनाल रोड श्यामपुर अपने दोस्त ऋषि कुशवाहा के साथ बाइक पर इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहा था। रामा पैलेस के निकट एक कार से अचानक बाइक की भिड़ंत होने पर बाइक के परखच्चे उड़ने के साथ ही बाइक चला रहे यश प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे ऋषि कुशवाहा को गंभीर हालत में लोगों ने सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां हालत गंभीर होने की वजह से ऋषि कुशवाहा को एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल एम्स में ऋषि कुशवाहा की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से यह सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। वही जानकारी के मुताबिक यश प्रजापति बाइक राइडर था। जो अपनी बाइक से संबंधित वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करके लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: another seriously injured rishikesh news uttarakhand news YouTuber youth dies in collision with car

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More