जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट) समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहने वाली मंत्री रेखा आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह छह जुलाई 2004 को उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू के साथ हुआ था। आरोप है कि साहू ने खुद को अविवाहित बताकर उनसे विवाह किया। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति पहले से विवाहित थे और उनकी पहली शादी से बच्चे भी हैं। मंत्री के मुताबिक, बच्चे के भविष्य और परिजनों के समझाने के कारण वह अब तक चुप रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

तहरीर में रेखा आर्या ने अपने पति पर कई महिलाओं से कथित अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, इस मामले में आपत्ति जताने पर आरोपी ने लिखित और मौखिक रूप से माफी मांगी, इसके बावजूद कथित तौर पर अपनी हरकतें जारी रखीं। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने के साथ सरकारी आवास में स्टाफ केसामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड : अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सुनाई मृत्युदंड की सजा 

मंत्री ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उनके हस्ताक्षरों की कथित कूटरचना और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उन्हें संबंधित कंपनियों के निदेशक पद से सेवानिवृत्त दर्शा दिया गया, जबकि उन्होंने कोई त्यागपत्र नहीं दिया था।

रेखा आर्या के अनुसार, हाल ही में उन्हें एक ऑडियो मिला, जिसमें कथित तौर पर उनके पति एक महिला से बातचीत के दौरान उन्हें जान से मारने की साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं। मंत्री ने स्वयं और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

एसपी सिटी शेखर सुयाल के मुताबिक, मंत्री की शिकायत के आधार पर उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B, 323, 420, 467, 468, 471, 495, 498-A, 504 और 506 के साथ एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है।मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: allegations of death threats and fraud alleging death threats and fraud Cabinet Minister Rekha Arya Cabinet Minister Rekha Arya has filed a case against her husband case filed against husband crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या क्राइम न्यूज जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी का आरोप देहरादून न्यूज पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More