डॉ.नवीन भट्ट योग भूषण अवार्ड से सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट को मधुमेह एजुकेशनल एवं रिसर्च फाउंडेशन अयोध्या (उत्तर प्रदेश) ने राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान से नवाजते हुए योग भूषण अवार्ड दिया है। मधुमेह एजुकेशनल एवं रिसर्च फाउंडेशन द्वारा भारत वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट एवं सामाजिक उपयोगिता को लेकर किए जा रहे कार्यों के लिए देश भर से केवल 20 लोगों का चयन किया जाता है। योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता व योग महाविज्ञान पुस्तक की सामाजिक व राष्ट्रीय उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए डॉ. नवीन भट्ट को योग भूषण अवार्ड से नवाजा गया है।

डॉ. भट्ट को सम्मान मिलने को विश्वविद्यालय व उत्तराखंड का गर्व बताते हुए लोगों ने उन्हें बधाई दी है। डॉ. नवीन भट्ट इससे पूर्व कुमाऊँ विश्वविद्यालय में योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही योग पर उनकी दर्जन भर से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में अनेकों शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। इससे पूर्व में डॉ. भट्ट विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा उत्तराखंड योग रत्न, महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान, कुमाऊँ गौरव सम्मान व राधाकृष्णन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। मधुमेह एजुकेशनल एवं रिसर्च संस्था के संयोजक डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. भट्ट को इस सम्मान से नवाजा गया है। संस्था के अध्यक्ष प्रो. केशव शर्मा, कोर्डिनेटर प्रो. अविनाश मिश्रा, सचिव प्रो. नीरज तिवारी, संयोजक डॉ. नीरज शुक्ला व संस्था द्वारा उनको यह सम्मान दिया गया है। डॉ.नवीन भट्ट की उपलब्धि पर उनको सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी, कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी, निदेशक प्रो. नीरज तिवारी, विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेन्द बिष्ट सहित अनेकों लोगों ने बधाइ व शुभकामनाएं दी हैं। (साभार)

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: navin chandra bhatt uttarakhand uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More