केन्द्रीय कारागार सितारगंज के गार्डन में फिर मिले 11 मोबाइल फोन, जेल प्रभारी ने मामले की जांच को पुलिस को दी तहरीर 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। केंद्रीय कारागार सितारगंज में पिछले सप्ताह गार्डन में दबे हुए दर्जनों मोबाइल फोन मिलने की खबर अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि 17 व 18 सितंबर को गार्डन में खुदाई व साफ सफाई के दौरान 11 और मोबाइल फोन बरामद हो गए। प्रभारी कारापाल सत्यप्रकाश सिंह ने कोतवाली सितारगंज में मामले की तहरीर देकर पुलिस से मामले की जांच का आग्रह किया है। साथ ही इस घटना की जानकारी महानिरीक्षक कारागाार व एसएसपी उधमसिंह नगर को भी भेजी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी जेल कारापाल सत्यप्रकाश सिंह ने सितारगंज कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 17 व 18 सितंबर को गार्डन की खुदाई व साफ सफाई के दौरान इस जगह से कुल 11 मोबाइल हैंडसेट बरामद हुए। जिनमें से तीन एंड्रांयड फोन है जबकि आठ कीपैड मोबाइल है। उन्होंने मामले की जांच पुलिस से करने का आग्रह किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 11 mobile phones found again in the garden of Central Jail Sitarganj Central jail sitarganj Sitarganj news the jail in-charge gave a complaint to the police to investigate the matter Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More