दोस्त के साथ गंगा स्नान को आई 14 साल की बच्ची डूबी गंगा में, एसडीआरएफ जुटी तलाश में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
ऋषिकेश। दिल्ली से नानी के घर आई 14 साल की बच्ची अपनी दोस्त के साथ गंगा में स्नान के दौरान डूब गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के नरेला निवासी सुरूचि (14) पुत्री रणबीर सनी अपनी नानी रेनू पत्नी स्व. अरूण सनी निवासी मायाकुंड के घर आई हुई थी। दोपहर में सुरूचि पड़ोस में रहने वाली नेहा (15) पुत्री जोगिंदर साहनी के साथ नाव घाट के पास गंगा में स्नान के लिए पहुंची। लेकिन इस दौरान सुरूचि तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में ओझल हो गई। जबकि नेहा नदी से सकुशल बाहर निकलने में सफल रही। सुरूचि के गंगा में डूबने पर आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। जिस पर त्रिवेणीघाट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी किशोरी के नहीं मिलने पर एसडीआरएफ को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम गंगा में किशोरी की तलाश के लिए जुटी रही, लेकिन देर शाम तक भी गंगा में डूबी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 year old girl who came to bathe in Ganga with a friend drowned in Ganga drowned in Ganga while bathing Girl who came to bathe in Ganga with friend rishikesh news SDRF engaged in search uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More