उत्तराखंड महिला अंदर-19 में सलेक्ट होकर 16 साल की नंदनी शर्मा ने किया हल्द्वानी शहर का नाम रोशन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। महिला उत्तराखंड प्रीमीयर लीग 2023 का प्रतिनिधित्व बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी निवासी नंदनी शर्मा ने किया। नंदनी शर्मा इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थी। नंदिनी शर्मा ने इस प्रतियोगिता में बहुत अच्छी और  किफायती गेंदबाजी की और अपनी टीम अल्मोड़ा फ्लेम बर्ड को फाइनल जीतने में अहम भूमिका निभाई। नंदिनी शर्मा अभी कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी बिटोरिया नंबर -1 में बीसीसीआई बी लेवल कोच और एनआईएस सर्टिफाइड कोच निशांत मेहता और बिहार अंडर 19 प्लेयर कृष्णा मेहरा के देखरेख में कोचिंग करती हैं।  

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

कुमाऊं क्रिकेट अकादमी के कोच निशांत मेहता ने बताया कि नंदिनी शर्मा का सलेक्शन उत्तराखंड महिला अंदर-19 राज्य टीम के लिए भी हो गया है। कुमाऊं क्रिकेट अकादमी के कोच और सभी खिलाड़ी नंदिनी शर्मा के लिए बहुत उत्साहित और खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आज 25 सितम्बर को कुमाऊं क्रिकेट अकादमी ने उनका स्वागत किया और एक छोटी सी पार्टी के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 16 year old Nandani Sharma 16 year old Nandani Sharma brought glory to Haldwani city by getting selected in Uttarakhand Women Under-19 brought glory to Ha getting selected in Uttarakhand Women Under-19 Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More