देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक के रूप में अब आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने पदभार संभाल लिया है। गृह सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।दीपम सेठ की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद से ही उनकीडीजीपी के रूप में तैनाती को लेकर चर्चाएं थीं।
दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अब राज्य के 13वें पुलिस महानिदेशक बने हैं। इससे पहले आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने से उत्तराखंड पुलिस में पुलिस महानिदेशक का पद खाली था। इससे पूर्व अभिनव कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त करते हुए यूपीएससी को सात अधिकारियों के नाम भेजे गए थे, जिनमें अभिनव कुमार का नाम भी था, लेकिन पैनल में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। इसके बाद दीपम सेठ को पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया। दीपम सेठ की पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह केंद्रीय सेवा में SSB में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे और इससे पहले आईटीबीपी में आईजी के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके है। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भीमहत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]