2.14 किलो चरस के साथ हल्द्वानी का आढ़ती आया पुलिस एवं एएनटीएफ की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने आवास विकास क्षेत्र से 2.14 किलो चरस के साथ हल्द्वानी के एक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम कंचन तारा रोड आवास विकास में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देख स्कूटी मोड़ने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित गुप्ता पुत्र दिनेश चन्द्र गुप्ता निवासी रामपुर रोड निकट राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से 2.14 किलो चरस बरामद हुई। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी हल्द्वानी मंडी में आढ़त का काम करता है। उसके रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी चचेरे भाई ने उसे 5 हजार रुपये का लालच देकर रुद्रपुर के एक युवक को चरस देने को कहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और स्कूटी अपने कब्जे में ले ली है। 
 
इस दौरान टीम में थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी के अलावा अनिल भारती, रमेश चंदोला, एएनटीएफ से कौशल भाकुनी, भुवन चंद्र पांडे, दिनेश चंद्र, हरीश गोस्वामी एवं कंचन चौधरी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: caught by police and ANTF Haldwani agent caught with 2.14 kg charas police and ANTF caught Haldwani agent with 2.14 kg charas rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More