2027 विधानसभा चुनाव : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक कर अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार (आज) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजधानी में पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ एक अहम और लंबी बैठक की। निजी होटल में सुबह से शुरू हुई इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नितिन नवीन ने साफ निर्देश दिए कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है, जिसे और अधिक मजबूत करना जीत की कुंजी साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में 100-100 बुद्धिजीवी लोगों की सूची तैयार करने को कहा है। इन बुद्धिजीवियों के माध्यम से सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की योजना बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

बैठक में उन सीटों पर विशेष फोकस करने के निर्देश भी दिए गए, जहां पिछले चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इन क्षेत्रोंमें संगठन को मजबूत करने और लगातार सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया इसके अलावा, बूथ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने, नियमित बैठकों के आयोजन और लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में अधिक समय बिताने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और संगठन के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2027 Assembly Elections: National President Nitin Naveen held a meeting and instructed the party to mobilize with full force from now on BJP Party News dehradun news National President Nitin Naveen held a meeting with party MLAs and MPs uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज भाजपा पार्टी न्यूज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ करी बैठक

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More