तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से घायल 28 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने 28 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी,  जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड के हरतपा गांव निवासी अनिल रौतेला के रूप में हुई है। वह हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहकर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह किसी काम से देवलचौड़ क्षेत्र गया था, तभी यह हादसा हो गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्द्वानी कीओर से आरहे डंपर ने अचानक अनिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों के अनुसार हादसे के समय अनिल टीपी नगर चौकी के पास एक फास्ट फूड सेंटर पर गया था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके पेट और पैर में गंभीर चोटें आई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग करता था। माता-पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं। बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वाहन को सीज कर दिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A 28-year-old youth a high-speed dumper hit a youth Accident news and the youth died during treatment died during treatment Haldwani news injured in a collision with a high-speed dumper uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उपचार के दौरान युवक की मौत तेज रफ्तार डंपर ने युवक को मारी टक्कर दुर्घटना न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More