दोस्त के साथ नहाने गए 30 वर्षीय युवक की चित्रशीला घाट में डूबने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

 

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए 30 वर्षीय युवक की डूब कर मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

 

 

बताया जा रहा है कि मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 30 वर्षीय पेंट का काम करने वाला संजय आर्य उर्फ संजू पुत्र चंदन लाल अपने दोस्त कुंदन सिंह के साथ रविवार शाम को दोस्तों के साथ रानी बाग स्थित चित्रशिला घाट पर नहाने गया था। गौला नदी में नहाने चला गया। शाम करीब 5:00 बजे नहाते समय वह थोड़ी गहराई वाली जगह पर चला गया और डूब गया। उसी दौरान पुलिस वहां नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई कर रही थी। शोर सुनकर टीम ने पुलिस को फोन किया। जिस पर काठगोदाम थाने के एसआई फिरोज आलम टीम के साथ वहां पहुंचे और युवक को बेस अस्पताल भेजा। जहां युवक की मौत की पुष्टि होने पर शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

 

 

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि युवक की डूबने की सूचना पर पुलिस ने उसको बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि आज जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर पानी भी कम है। संभवत युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा जिसके चलते डूबने से मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 30 year old youth died due to drowning in Chitrasheela Ghat Haldwani news uttarakhand news who had gone to take bath with a friend Youth died due to drowning

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More