नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चील चक्कर के पास इनोवा और ऑल्टो की भिड़ंत में वाहन सवार 5 लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। यहां नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चील चक्कर बैंड के पास गुरुवार सुबह एक इनोवा और ऑल्टो की जोरदार भिड़ंत होने से वाहन सवार 5 लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर की इनोवा नैनीताल से हल्द्वानी को जा रही थी और एक ऑल्टो हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ आ रही थी जिनकी चील चक्कर बैंड के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान 16 वर्षीय करिश्मा को गंभीर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, वहीं अन्य 4 लोगों को भी चोट आई हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। सूचना पर एएसआई सुनील कुमार और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर घायलों को 108 की मदद से से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और हेमा देवी को रेफर कर दिया गया है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों वाहन चालकों को हिरासत मेंलिया गया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

अस्पताल के डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि करिश्मा के सिर पर चोट आई है जिसे न्यूरो सर्जन की ओपिनियन के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 5 people traveling in vehicle injured 5 people traveling in vehicle injured in collision between Innova and Alto near Cheel Chakkar on Nainital-Haldwani road Accident news Collision between Innova and Alto on Nainital-Haldwani road near Cheel Chakkar nainital news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More