51 वर्षीय कृषक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं l निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के 17 एकड़ शास्त्री नगर में शनिवार को 51वर्षीय कृषक पूरन सिंह बिष्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरन सिंह बिष्ट अपने भाई के साथ रह रहे थे। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का कुंडा तोड़ा गया तो पूरन सिंह बिष्ट फंदे से लटके मिले।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से पारिवारिक कारणों के चलते मानसिक तनाव में थे। परिजनों के अनुसार उनकी पत्नी वर्ष 2014 में मायके चली गई थी और बच्चे भी उनके साथ ही रह रहे थे, जिससे वह अवसाद में रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 51 वर्षीय कृषक 51-Year-Old Farmer Commits Suicide by Hanging Under Suspicious Circumstances Lalkuan/Bindukhatta News suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या लालकुआं/बिंदुखत्ता न्यूज सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More