बोरवेल के गड्ढे में गिरने से 55 वर्षीय ठेकेदार की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरवेल के गड्ढे में गिरने से 55 वर्षीय ठेकेदार मनोहर सिंह दस घंटे तक गड्ढे में ही दबा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद मनोहर को गड्ढे से बाहर निकाल मेला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मनोहर सिंह हैंडपंप लगाने का कार्य करता था और उसने गली नंबर छह में हैंडपंप का बोरिंग करने का ठेका लिया हुआ था। शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान में करीब 27 फुट तक बोरिंग का काम करने के बाद मनोहर गड्ढे में नीचे उतरा था। मनोहर गड्ढे में नोजल ठीक कर रहा था कि तभी अचानक से मिट्टी की ढांग गिर गई और संभलने से पहले ही मनोहर मिट्टी के नीचे दब गया।साथ में काम कररहा श्रमिक अमित भी कुछ समझ नहीं पाया। सुबह करीब 10:40 बजे हादसा हुआ और करीब 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद मनोहर को करीब शाम 8:45 बजे गड्ढे से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेस्क्यू अभियान चैलेंजिंग था, क्योंकि बार बार मिट्टी नीचे धंसकर गड्ढे में गिर रही थी। संयुक्त टीम के प्रयास से मनोहर को बाहर निकाला जा सका। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर तिरेपन सिंह रावत ने बताया कि मौके पर आकर देखा तो कई फुट गहरा और चार मीटर गोलाई के गड्ढा था। जेसीबी की मदद से बोरवेल के गड्ढे के बराबर में दूसरा गड्ढा खोदा गया। लेकिन आवश्यकता पड़ने पर पोकलैंड मशीन बुलाई गई। मजदूर अमित ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

मनोहर सिंह को अपने क्षेत्र में एक अनुभवी हैंडपंप मैकेनिक के रूप में जाना जाता था। उसे तीस वर्षों का अनुभव था। लोगों का कहना है कि उसने कई बार जोखिम भरे हालात में भी काम किया, लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया। लोग उसके काम और व्यवहार को याद कर भावुक नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 55 वर्षीय ठेकेदार की बोरवेल के अंदर मिट्टी में दबने से मौत 55-Year-Old Contractor Dies After Being Buried in Soil Inside Borewell 55-Year-Old Contractor Dies After Falling into Borewell Pit Accident news Contractor Falls into Borewell Pit haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज बोरवेल के गड्ढे में गिरा ठेकेदार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More