विषुपति का पर्व मनाकर भारत से नेपाल लौट रहे लोगो का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 की मौत, कई घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़।  पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के पास भारत से अपने घर नेपाल लौट रहे मजदूरों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 नेपाली मजदूरों की हुई मौत। पांच लोगों ने वाहन से कूदकर जैसे-कैसे अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग धारचूला में मजदूरी करते थे और मंगलवार देर शाम सभी एक वाहन में सवार होकर विषुपति का पर्व मनाकर भारत से अपने घर नेपाल जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने धारचूला से भारत की सीमा पार की और नेपाल में एंट्री की, तभी कुछ दूर जाते ही झुलाघाट में बझांग के पास उनका वाहन खाई में गिर गया। हादसा मंगलवार देर रात को करीब 11.30 बजे हुआ। इस दौरान पांच मजदूर तो वाहन से कूद गए, लेकिन छह मजदूर वाहन के साथ गहरी खाई में गिर गए।हादसे की जानकारी बुधवार सुबह लोगों को मिली, इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना नेपाली पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को खाई से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने सभी छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पूरे मामले में पिथौरागढ़ पुलिस का कहना है कि मामला नेपाल का है। मृतक सभी लोग नेपाल के केदारस्यू गांव पालिका क्षेत्र के हैं। मरने वालों में 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6 killed Accident news many injured due to vehicle accident of people returning from India to Nepal after celebrating the festival of Vishupati pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More