रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर शनिवार (आज) सुबह रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 9 लोगों में से 8 यात्री घायल हो गए,जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रुद्रप्रयाग से करीब चार किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर हुआ। सुबह लगभग 10:07 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और राहत-बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना किए गए। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन ने पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]