तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से सड़क पर पलटी बस, एक महिला की मौत के साथ ही 37 लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार।सप्तऋषि क्षेत्र के शांतिकुंज के पास सोमवार (आज) एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरी एक निजी बस को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में 45 यात्री सवार थे, जो हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद राजस्थान लौट रहे थे। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 29 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बच्चे समेत कुल 37 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे के समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे एक यात्री बस को पीछे किया जा रहा था।इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही पलों में आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि आपदा परिचालन केंद्र से सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है।वहीं पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9411112827 जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A bus overturned on the road after being hit by a high-speed dumper a violent collision between a dumper and a bus Accident news haridwar news one woman died and 37 people were injured uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डंपर और बस की जोरदार टक्कर दुर्घटना न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More