बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग में कौडियाला के पास एक कार नदी में गिरी, एसडीआरएफ की टीम जुटी मौके पर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के कौडियाला के पास एक कार के गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। एसडीआरएफ की डीप डाइविन टीम को मौके पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

पुलिस को घटना स्थल से एक बैग व कुछ अन्य सामान मिला है। इसी आधार पर हादसे की आशंका जताई जा रही है। गाड़ी की नंबर प्लेट भी मौके से बरामद की गई है। नंबर प्लेट में गाड़ी का नंबर यूपी 15 एडी 2158 लिखा गया है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण व टिहरी जिले के मुनिकी रेती के थाना प्रभारी रितेश साह से मिल रही जानकारी के अनुसार गंगा में पानी बहाव बढ़ने के कारण रेस्क्यू आपरेशन में परेशानी आ रही है। नदी के किनारे से पुलिस को दो मोबाइल फोन भी मिले है। इन नंबरों पर डायल करके वाहन में सवार लोगों की संख्या व उनके बारे में अन्य जानकारियां हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल के समीप दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने हादसे की पुष्टि की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A car fell into a river near Kaudiyala in Badrinath-Rishikesh National Highway Accident news chamoli news SDRF team on the spot Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More