गंगा सभा के नाम पर फर्जी कूपन बनाकर श्रद्धालुओं से पैसे ठगने के मामले में एक प्रचारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। हरिद्वार में गंगा सभा के नाम पर फर्जी कूपन बनाकर श्रद्धालुओं से पैसे ठगने का मामला सामने आने पर पुलिस ने गंगा सभा कार्यालय अधीक्षक की तहरीर पर एक प्रचारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा सभा के कार्यालय अधीक्षक ललित कुमार निवासी निर्मला छावनी हरिद्वार ने शिकायत देकर बताया कि गंगा सभा हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था है। सभा को श्रद्धालु हरकी पैड़ी के प्रबंध के लिए अपनी इच्छा दान देना चाहते हैं तो उनसे दान की राशि प्राप्त कर रसीद व कूपन दिया जाता है। इस कार्य में कुछ स्वयंसेवक प्रचारक के रूप में कार्य करते हैं। यहां अमित गिरी निवासी गोसाईं गलीभीमगोडा भी पिछले कुछ वर्षों से प्रचारक के रूप में कार्य करता आ रहा है। गंगा सभा अपने प्रचारकों को विधिवत रूप से रसीद व कूपन कार्यालय से जारी करती है। इसका पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाता है। आरोप है कि अमित गिरि ने संस्था के कुछ फर्जी कूपन तैयार कराए हैं। एक फरवरी को जब जांच की गई तो अमित गिरी के पास संस्था के फर्जी कूपन मिले। उसने संस्था के फर्जी कूपन तैयार कर श्रद्धालुओं से पैसे ठगे हैं। इसकी जानकारी उसकी मां को भी थी। 
 
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case of defrauding devotees of money by making fake coupons in the name of Ganga Sabha case registered against a preacher Case registered against a preacher for defrauding devotees of money by making fake coupons in the name of Ganga Sabha Haridwar uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च मौसम विज्ञान […]

Read More