भूत भगाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां तांत्रिक पर इलाज के नाम युवती के साथ दुष्कर्म और हजारों रुपये की नकदी हड़पने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी की तबीयत काफी खराब रहने की वजह से बेटी रात को सोते समय डर जाती थी। जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती थी। साल 2025 जनवरी माह में महिला अपनी बेटी को पिरान कलियर स्थित दरगाह में जियारत के लिए ले गई। जहां पर उसे सुशीला नाम की एक महिला मिली। महिला ने बताया था कि लक्सर क्षेत्र के भारूवाला गांव निवासी समर सिंह झाड फूंक का काम करता है। वह उसकी बेटी को ठीक कर देगा। जिसके बाद वह अपनी बेटी को समर सिंह के घर ले गई। इसके बाद समर सिंह ने महिला की बेटी के शरीर पर एक निशानी बताई और उसे अकेले में जाकर इस निशानी को देखने के लिए कहा। जब महिला को बेटी के शरीर पर निशानी मिली तो उसे यकीन आ गया, इसके बाद समर सिंह ने पूजा करने के बाद एक हजार रुपये लिए और उन्हें वापस घर भेज दिया। तबियत में सुधार न होने पर समर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पर जिन्न का साया है। उसे घर आकर इलाज करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

आरोप है कि 15 फरवरी 2025 को समर सिंह उनके घर आया। घर पर पहुंचने के बाद समर सिंह ने दस हजार रुपए नकद और कुछ सामान के एवज में पांच सौ रुपए की मांग की। महिला ने दस हजार और साथ ही आठ हजार रुपए का पूजा का सामान लाकर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने एंकात में पूजा की बात कहते हुए उसकी बेटी को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।जब युवती की मां ने उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने पूरी बात अपनी मां को बता दी। बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए।इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी '

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया पुलिस ने इस मामले में समर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered on court's order crime news Rape of a girl in the name of exorcising a ghost Roorkee News superstition of exorcising a ghost Tantrik raped a girl uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज तांत्रिक ने किया युवती से दुष्कर्म भूत भगाने का अंधविश्वास रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More