युवक की हत्या के आरोप में पुलिस एवं वन विभाग के चार कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज, देर शाम पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पुलिस और वन विभाग के चार कर्मचारियों पर एक युवक की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मृत युवक के परिजनों और ग्रामीणों के विरोध के 12 घंटे बाद पुलिस ने वन विभाग और और पुलिस के दो-दो आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

मामले के अनुसार, सोमवार रात मुनस्यारी क्षेत्र के जोशा गांव निवासी वाहन स्वामी धर्मेंद्र सिंह सोमवार रात बुकिंग मिलने पर अपने चालक खीम सिंह के साथ जोशा से मुनस्यारी की तरफ आ रहे थे। रास्ते में हरकोट के पास वन विभाग और पुलिस के दो-दो कर्मियों ने उनका वाहन रोका और उनके चालक से अभद्रता कर उसकी पिटाई करने लगे। धर्मेंद्र का आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी उनके चालक को बेरहमी से पीटते रहे। उन्होंने भागकर जान बचाई। बाद में आरोपी उनके चालक को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां खीम सिंह को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को इकट्ठा हुए ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पहुंचे धारचूला एसडीएम दिवेश शासनी एवं पुलिस का ग्रामीणों ने घेराव किया। पुलिस ने धर्मेंद्र की तहरीर पर उनके वाहन चालक खीम सिंह की हत्या के आरोप में थाना मुनस्यारी में कार्यरत कांस्टेबल सुनील कुमार एवं मनोज भट्ट और बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह राणा एवं फॉरेस्ट गार्ड रमेश सिंह राणा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। दोनों मुनस्यारी ब्लॉक के ही एक गांव में रहते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A case has been registered against four employees of the police and forest department for the murder of the youth late in the evening the police arrested the four accused pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More