यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए भूस्खलन क्षेत्र से बरामद हुआ एक शव व एक पैर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हाल ही में हुए भूस्खलन क्षेत्र से एक पुरुष का शव और शरीर से टूटा हुआ एक पैर बरामद हुआ है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि ये शव और अंग, हादसे में लापता हुई 11 वर्षीय मासूम और मुंबई निवासी युवक के हो सकते हैं। उनकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

बताते चलें कि  बीती 23 जून को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर नौकैंची के पास भूस्खलन हो गया था। इस घटना में कुल 5 लोग मलबे में दब गए थे। उसी दिन खोज-बचाव अभियान के दौरान एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया था। अगले दिन उत्तर प्रदेश के पिता-पुत्री का शव भी मलबे में दबा हुआ मिला था। हादसे में नई दिल्ली निवासी एक 11 वर्षीय किशोरी और मुंबई निवासी एक युवक मलबे में दबने के बाद लापता हो गए थे। तब से एसडीआरएफ, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार खोज अभियान चला रही थीं। रविवार 6 जुलाई को भूस्खलन क्षेत्र से एक पुरुष का शव और एक पैर का अंग मिला है। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

चौकी प्रभारी, जानकीचट्टी गंभीर सिंह तोमर ने बताया, इसमें एक पुरुष का शव और एक घुटने से नीचे का पैर मिला है। शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया जा रहा है। यह खोज अभियान मलबे में दबे बाकी पीड़ितों का पता लगाने के लिए जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A body and a leg recovered from the landslide area on the Yamunotri walking route a man's body and a leg recovered uttarakhand news Uttarkashi news Yamunotri walking route landslide area उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज बरामद हुआ पुरुष का शव व एक पैर यमुनोत्री पैदल मार्ग भूस्खलन क्षेत्र

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More