शादी से कुछ दिन पूर्व अश्लील फोटो-वीडियो भेज बॉयफ्रेंड ने रुकवाई युवती की शादी, युवती पहुंची थाने 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

 

हल्द्वानी। युवती की अश्लील फोटो-वीडियो उसके मंगेतर और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को भेजकर हल्द्वानी की रहने वाली एक युवती का रिश्ता उसके पुराने बॉयफ्रेंड ने तुड़वा दिया। जिसके बाद उसके मंगेतर ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। यह सब तब हुआ जब शादी को एक सप्ताह का समय बचा था और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। अब पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

पुलिस को दी तहरीर में मुखानी क्षेत्र निवासी युवती ने लिखा कि बीती छह जून को उसकी शादी ओखलकांडा, खनस्यूंनिवासी युवक के साथ तय हुई थी। शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। आरोप लगाया कि पूर्व में उसका प्रेमी रहे पाटी ब्लॉक के गौलडांडा, चम्पावत निवासी मनोज सिंह चौधरी ने कुछ समय पहले उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें और मैसेज दो मोबाइल नंबरों से वायरल कर दिए। जिस पर सितंबर 2024में आरोपी युवक को थाने बुलाया था। पीड़िता ने कहा कि तब आरोपी ने अपने परिजनों, रिश्तेदारों और पुलिस के सामने ओछी हरकतें नहीं करने की बात कह माफीनामा दिया था। अब उसकी शादी से करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो मंगेतर और होने वाले देबर को भेज दिए। जिसके बाद वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी के कार्ड बंट गए थे, मैरिज हॉल और कैटरिंग का एडवांस भुगतान कर दिया था। युवक की हरकतों के कारण उसके परिवार की बदनामी हुई है। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फांसकर धोखे से अश्लील वीडियो और फोटो बना ली थी। 

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि चम्पावत निवासी आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 256,77 व सूचना प्रौद्यौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A few days before the wedding by sending obscene photos and videos crime news Haldwani news the boyfriend stopped the girl's marriage the boyfriend stopped the girl's marriage by sending obscene photos and videos the girl reached the police station uttarakhand news अश्लील फोटो वीडियो भेज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज बॉयफ्रेंड ने रुकवाई युवती की शादी शादी से कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More