देर शाम एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के देवऋषि एन्क्लेव (देहराखास) में बुधवार देर शाम एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए हत्यारोपी को उसी कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय दीपक गुप्ता ट्रेडिंग और ब्याज (फाइनेंस) का काम करते थे। आठ साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन छह महीने में ही तलाक हो गया था। तब से वह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहते थे, जबकि पहली मंजिल पर उनके छोटे भाई राकेश गुप्ता का परिवार रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

पुलिस ने बताया बुधवार शाम करीब पांच बजे माजरा, प्रधानवाली गली का 21 वर्षीय रोहन प्रजापति दीपक के कमरे में पहुंचा। दोनों के पहले से परिचित होने की बात सामने आई है। कमरे में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रोहन ने कमरे में रखे चाकू से दीपक के पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर घाव से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी चीख सुन नीचे पहुंचे राकेश के परिवार ने जब यह मंजर देखा तो सभी सकते में आ गए। हालांकि राकेश की पत्नी मीनाक्षी ने बाहरसे कुंडी लगाकर आरोपी को कमरे में कैद किया और पुलिस के पास चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि कमरे में दीपक का शव जमीन पर मुंह के बल नग्नावस्था में मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी रोहन दून के एक निजी संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। इंटरनेट के जरिए उसके, दीपक के संपर्क में आने की बात सामने आई है। गुसाईं ने बताया कि आरोपी शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।उसने दावा किया कि वह शेयर ट्रेडिंग सीखने दीपक के पास आता था पर उम्र व अन्य पहलुओं को देखते हुए पुलिस को उसकी कहानी पर यकीन नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News financier Financier stabbed to death in the late evening; Accused in custody Hindi News late-evening incident murder news News from the hills News From the Pahad stabbed to death uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More