हल्द्वानी।शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग सत्र 2026-27 में नामांकन हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 78 यूके बटालियन एनसीसी, हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत लेहल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नायब सूबेदार अनिल सिंह (सेना मेडल), हवलदार भूपेन्द्र सिंह तथा विद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह के नेतृत्व में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
स्क्रीनिंग प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की दौड़, सिट-अप, पुश-अप, पार्शियल कर्ल-अप, शटल रन सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों के साथ-साथ शारीरिक मापदंड एवं नापतौल की भी जांच की गई। इसके अतिरिक्त लिखित परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान एवं एनसीसी से संबंधित बुनियादी जानकारी का भी मूल्यांकन किया गया।
विद्यालय में एनसीसी के प्रति छात्रों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। सीनियर डिवीजन/विंग की 25 सीटों के लिए कुल 35 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। शारीरिक, लिखित परीक्षा एवं मेडिकल परीक्षण के उपरांत 25 योग्य कैडेट्स का अंतिम चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय तथा विनोद खोलिया सहित उपस्थित लोगो द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]