सिडकुल स्थित फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित सिडकुल सेक्टर-11 की एक ऑटो कंपनी में शनिवार शाम ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में 35 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। काम के दौरान अचानक भारी सामान उसके सिर पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मी उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से फैक्टरी परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान सुशील कुमार (35) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रह रहा था। शनिवार शाम सुशील फैक्टरी की उत्पादन इकाई में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान ऊपर रखा अथवा उठाया जा रहा भारी सामान अचानक असंतुलित होकर उसके सिर पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने तत्काल काम रोककर सुशील को संभाला और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सुशील की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्टरी का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

सिडकुल चौकी प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह कथैत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कार्य के दौरान हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच केसाथ फैक्टरी में सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report death of an employee Death of an employee working in a factory located in SIDCUL Devbhoomi News Factory located in SIDCUL Hindi News News from the hills News From the Pahad rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More