राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा।जिले के सल्ट में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बांगीधार में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि अनुशासन के नाम पर एक शिक्षिका ने कक्षा 12 के पांच छात्रों के बाल कैंची से काट दिए, उनकी स्कूल ड्रेस को ब्लेड से क्षतिग्रस्त कर दिया और नोटबुक के पन्ने भी फाड़ दिए। घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

आरोप है कि भूगोल की प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पांच छात्रों के साथ यह कार्रवाई की। प्रभावित छात्रों में सौरभ, अनुज नेगी, सूरज बिष्ट, योगेश शर्मा और योगेश जोशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और अन्य स्थानीय लोग विद्यालय पहुंचे और शिक्षिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। एसडीएम के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने के तरीकों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report alleged misbehavior with students almora news Devbhoomi News Government Inter College Government Inter College teacher accused of alleged misbehavior with students Hindi News News from the hills News From the Pahad teacher accused uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More