उत्तराखंड में अभी चार दिन तक भारी बारिश का हाई अलर्ट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मौसम विभाग ने 25 से 28 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 27 और 28 जुलाई को मौसम सबसे अधिक प्रभावी रहने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी सहित कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।विशेष रूप से बागेश्वर,पिथौरागढ़ और नैनीताल में अत्यंत तीव्र वर्षा की आशंका जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और बरसाती गधेरों के किनारे नहीं जाने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News High alert for heavy rain for four days Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news Uttarakhand on high alert for heavy rain for four days Weather news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More