पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आंदोलन के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए शेर सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इस मुद्दे पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड पुलिस के कई जवान भी युवाओं की भावनाओं के साथ हैं और बड़ी संख्या में कर्मचारी आंदोलन का समर्थन करने की इच्छा रखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

सिपाही ने कहा कि यदि देश का युवा लगातार सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर रहेगा तो इसका असर देश के भविष्य पर पड़ेगा। उन्होंने आंदोलन के दौरान युवाओं के साथ हुए कथित बल प्रयोग पर भी नाराजगी जताई। शेर सिंह ने यह भी कहा कि जिस समय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हो रहा था, वह ड्यूटी पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान युवती के साथ हुई मारपीट को देखकर उन्हें गहरा आक्रोश हुआ।सिपाही के सार्वजनिक रूप से आंदोलन में शामिल होने और दिए गए बयानों को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल इस मामले में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Constable's entry delhi news Devbhoomi News Hindi News Jantar News from the hills News From the Pahad Paper Leak Issue Paper Leak Issue: Stir caused by the entry of a Uttarakhand Police constable into the protest; Uttarakhand News uttarakhand police

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

अब दिल्ली के तुगलकाबाद की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत जबकि कई घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    दिल्ली। यहां तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार-शुक्रवार (11-12 जून) की दरमियानी रात एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गईं, जबकि धुआं भरने की वजह से कई लोगों की हालत गंभीर बताई गईं है।    दमकल विभाग के मुताबिक, रात […]

Read More