कार्बेट पार्क के बिजरानी रेंज स्थित बफर जोन के जंगलों में लगी भीषण आग,  जानवरों समेत एको सिस्टम को बना खतरा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड में कॉर्बेट नैशनल पार्क के बिजरानी रेंज स्थित बफर जोन के जंगलों में लगी भीषण आग से जंगली जानवरों समेत एको सिस्टम को बना खतरा। वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


नैनीताल जिले में रामनगर के कॉर्बेट नैशनल पार्क में पड़ने वाले बिजरानी पर्यटक ज़ोन के जंगलों में आज शाम आग लग गई। आग से जंगल का बफर जोन जलने लगा। आग इतनी बढ़ गई कि कुछ ही समय मे उसने बफर जोन के आमडंडा खत्ते में रह रहे ग्रामीणों की आबादी को छू लिया। आग के कारणों का तो पता नहीं चल सका है लेकिन आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं। वर्ष 2022 में फायर सीजन की कॉर्बेट पार्क के भीतर की ये पहली बड़ी आग मानी जा रही है। कॉर्बेट पार्क से जुड़े अधिकारी और वनकर्मी आग बुझाने के लिए क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More