150 पुलिस जवानों की टोली ने काठगोदाम क्षेत्र में बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 20 मकान मालिकों पर कार्यवाही करते हुए वसूला 02 लाख का जुर्माना 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
546 लोगों के पहचान एप व मैनुअली कराए सत्यापन
 
एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश बाहर से आकर माहौल खराब करने वाले या तो सुधर जाएं, या फिर घर जाएं
 
हल्द्वानी।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे जनपद क्षेत्र में मजदूरी, बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी करने वालों, ठेले लगाने वालों,किराएदारों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चैकिंग व सत्यापन किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
उक्त आदेश के अनुपालन में शनिवार (आज) अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ भवाली सुमित पांडेय, सीओ नैनीताल प्रमोद साह, सीओ लालकुआ दीपशिखा अग्रवाल द्वारा 04 पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव, थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता, थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी व 04 प्लाटून आईआरबी सहित लगभग 150 पुलिस टीम के साथ काठगोदाम क्षेत्र, दमुआढुंगा, खेड़ा क्षेत्र कॉलटेक्स, कैनाल रोड, तुलसी नगर, पॉलीशीट, हाईडल तिराहा, ठोकर लाइन, रेलवे तिराहा, नई बस्ती, शीश महल में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा आज प्रातः 07:00 से सत्यापन अभियान चलाया गया।
 
इस दौरान पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
 
👉  कुल घर, दुकान चैक किये – 1500
👉 कुल सत्यापन 500 जिसमें से पहचान ऐप के माध्यम से 346 तथा मैन्युअल 200 सत्यापन किए गए  
👉  बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 83 पुलिस एक्ट में कुल चालान- 20 (जिसमें 19 चालान कोर्ट के 01 चालान नगद ₹5000 संयोजन शुल्क) 
👉 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 06 लोगों के चालान कर  ₹2000 जमा करवाया गया। 
👉 कुल जुर्माना लगभग 02 लाख रुपये।
 
 
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने यहां रह रहे किराएदारों, अन्य मजदूरों आदि का सत्यापन अवश्य करा लें। नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में पुलिस को सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A team of 150 police personnel took action against 20 landlords for keeping tenants without verification in Kathgodam area A team of 150 police personnel took action against 20 landlords for keeping tenants without verification in Kathgodam area and collected a fine of Rs 2 lakh collected a fine of Rs 2 lakh Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

युवक ने धारदार ब्लेड से गला रेतकर कर ली आत्महत्या   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  खटीमा। यहां भूड़ क्षेत्र में एक युवक द्वारा धारदार ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या करली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, भूड़ निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह ने सोमवार अपराह्न अपने घर के बाथरूम में खुद को बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे में घायल हुए आरक्षी संजय कुमार का उपचार के दौरान हुआ आकस्मिक निधन   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे में घायल हुए जिले के भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार का उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। सोमवार को हल्द्वानी क्षेत्र के मेडिकल चौकी प्रांगण में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हनुमान मंदिर के बाहर मुर्गे का कटा सिर मिलने से भड़का आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  किच्छा। यहां टैम्पो स्टैंड पर हनुमान मंदिर के बाहर सुबह-सुबह मुर्गे का कटा हुआ सिर मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भी वहां पहुंच गए और मामले की जांच […]

Read More