हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी व एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई चेकिंग व सघन कार्रवाई में एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार (आज) शान्ति व्यवस्था बने रहने, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा योगेश सिंह बोरा पुत्र बहादुर सिंह बोरा निवासी ग्राम सुनकोट, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को यात्री शेड, गोला बाईपास रोड से 918 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए स्कूटी संख्या UK04 AR 6927 सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत किया जाएगा तथा उसका आपराधिक इतिहास भी सत्यापित किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, सुनील कुमार, भूपेंद्र ज्येष्ठा SOG, अरुण राठौड, SOG सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]