भाकियू  के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बिहारीगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या देशभक्त किसान रहे शामिल  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
बिहारीगढ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के शीर्ष आह्वान पर बिहारीगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व जिला महासचिव अजय कांबोज और दिलशाद मलिक ने किया। ट्रैक्टरो पर सवार तिरंगा लहराते हुए क्षेत्र के किसान भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ ही जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए चल रहे थे। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित मनोहरपुर गांव में रेस्ट एरिया से शुरू होकर तिरंगा यात्रा कस्बा बिहारीगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंची और वहां से वापस लौटने के बाद मनोहरपुर में ही तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुई। सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। 
 
इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगों की छटा से सराबोर दिखाई दिया। ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम का अभूतपूर्व परिचय दिया है। यात्रा के दौरान जय जवान, जय किसान, वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे नारों से आसमान गूंज उठा। लोगों ने सड़कों पर तिरंगे झंडे लहराकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। किसान नेता अजय काम्बोज और मोहम्मद दिलशाद ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं बल्कि हमारी आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए पुख्ता इंतजामो ने भी इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
भाकियू के ब्लॉक मुजफ्फराबाद अध्यक्ष बबली काम्बोज और पंकज काम्बोज ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि किसानों की ताकत और देश के प्रति उनके समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल भी बनेगी। उन्होंने घाड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ट्रैक्टर लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से किया जाने वाला हर कार्य सफल होता है। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से डॉक्टर रणधीर सैनी, बिरम सिंह राठौर, अन्वेश काम्बोज, अमित धीमान, मोहित काम्बोज, आरिफ मिर्जा (सोनी) हाजी रियाजुल हसन, विपुल काम्बोज, गुलजार मलिक (रसूलपुर) सचिन काम्बोज, नफीस अहमद सहित बड़ी संख्या में देशभक्त ग्रामीण और किसान शामिल रहे।
 
साभार : वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम शर्मा 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a large number of patriotic farmers participated Biharigarh News Tiranga Yatra took place in Biharigarh with hundreds of tractors under the leadership of Bhakiyu uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज बिहारीगढ़ न्यूज बिहारीगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा भाकियू  के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ

More Stories

उत्तराखण्ड

दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे चार लोगो की सड़क हादसे में मौत जबकि तीन लोगों की हालात गंभीर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     नानकमत्ता।  यहां धनतेरस पर काम से छुट्टी लेकर दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे सात लोग तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबनेसे हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई, […]

Read More
उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा स्वराजआश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता     भवाली। नैनीताल जिले के भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत हो गईं।फोरेंसिक टीम द्वारा सैम्पल लेने के साथ ही पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है। नैनीताल के कैंचींधाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल में कुछ लोग […]

Read More