भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

भवाली। नैनीताल जिले के भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत हो गईं।फोरेंसिक टीम द्वारा सैम्पल लेने के साथ ही पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

नैनीताल के कैंचींधाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल में कुछ लोग बैठे थे। उसी क्षेत्र और आसपास के रहने वाले लोगों के बीच एक लाइसेंसी हत्यार को लेकर वार्ता चल रही थी। अचानक हत्यार की खींचातानी में एक्सिडेंटल गोली चल गई। गोली, बेतालघाट निवासी टैक्सी चालक 36 वर्षीय आनंद सिंह के गले में लग गई। अत्यधिक रक्त रिसाव से आनंद की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के आधार पर हत्यार को घर से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्यार रमेश किरौला के नाम दर्ज है, जिसके बच्चों को आनंद स्कूल लाता ले जाता था। 
 
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम नमूने ले रही है और घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जाएगा और परिजनों से मिलने वाली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhawali news crime news Hotel employee dies after being shot near Kainchindham in Bhawali nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत नैनीताल न्यूज भवाली न्यूज भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More