पत्नी की जान बचाने को भालू से भीड़े पति की हुई मौत जबकि पत्नी गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
गोपेश्वर। जनपद चमोली के ज्योर्तिमठ विकास खंड के दूरस्थ गाँव मे तड़के घास लेने गए दंपत्ति पर भालू ने हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया, जबकि पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसे हेली एम्बुलेंस से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
 
गुरुवार सुबह डुमक गाँव के 39 वर्षीय सुन्दर सिंह सनवाल अपनी पत्नी लीला देवी के साथ पास के खेतों मे घास के लिए गए थे कि भालू ने अचानक लीला देवी पर हमला कर दिया, पत्नी को भालू के चुंगल से छुड़ाने के लिए सुन्दर सिंह भालू की ओर बढ़कर चिल्लाना शुरू किया तो भालू ने लीला देवी को छोड़कर सुन्दर सिंह पर न केवल हमला किया बल्कि सुन्दर सिंह को उठाकर दूर पटक दिया जिसके कारण सुन्दर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
 
जान लेने पर आमदा भालू यहीं नहीं रुका और दुबारा लीला देवी पर झपट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर घायल लीला देवी को हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वन्य जीव से होने वाली जनहानि को लेकर रोष व्यक्त किया है तथा पिंजरा लगाकर उसको अन्यत्र भेजने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Gopeshwar news Husband died after fighting a bear to save his wife's life Husband died in bear attack Husband fought a bear to save his wife's life uttarakhand news while his wife was seriously injured wife seriously injured उत्तराखण्ड न्यूज गोपेश्वर न्यूज चमोली न्यूज पत्नी की जान बचाने को भालू से भीड़ा पति पत्नी गंभीर घायल भालू के हमले में पति की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More