पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा स्वराजआश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
 
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी जी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और मार्गदर्शन आज भी हमें सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका योगदान भारत के विकास में अमूल्य रहा है।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनता के सच्चे सेवक और विकास पुरुष थे। उनका जीवन ईमानदारी, समर्पण और समाज सेवा की मिसाल है। उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
 
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने भारत सरकार से मांग की कि पं. नारायण दत्त तिवारी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए, जिससे उनके ऐतिहासिक योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।
 
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला भट्ट, मधु सांगुड़ी, सुहैल सिद्दीकी, मलय  बिष्ट, रेनू तोमर, मयंक भट्ट, अमित रावत, कोमल जायसवाल, दिनेश सांगूड़ी, गोविंद बगड़वाल, गोविंद बिष्ट, राजेन्द्र उपाध्याय, कौशलेंद्र भट्ट, संदीप जोशी, मनोज भट्ट, दिवेश तिवारी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, चंदन भाकुनी, राजकुमार, गणेश टम्टा, संजू उप्रेती, प्रदीप बिष्ट, ताहिर भाई, उदित करायत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 100th birth anniversary and 7th death anniversary 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि Former Chief Minister Late Pt. Narayan Dutt Tiwari Haldwani news Metropolitan Congress Haldwani Metropolitan Congress organized a tribute meeting on the 100th birth anniversary and 7th death anniversary of former Chief Minister Late Pt. Narayan Dutt Tiwari tribute meeting organized uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी महानगर कांग्रेस हल्द्वानी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More