दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे चार लोगो की सड़क हादसे में मौत जबकि तीन लोगों की हालात गंभीर  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

नानकमत्ता।  यहां धनतेरस पर काम से छुट्टी लेकर दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे सात लोग तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबनेसे हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई। तीन लोगों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नानकमत्ता पुलिस मामले घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार (आज) सुबह संभल जिले के हसनगढ़ निवासी गुरुमुख (17 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, शीशपाल (22 वर्ष) पुत्र महावीर, जयवीर पुत्र धर्मेन्द्र, जयवीर (31 वर्ष) पुत्र श्यामलाल, पुरुषोत्तम व अमरोहा निवासी अखिलेश सड़ासड़ीया से दीवाली मनाने घर लौट रहे। 

 

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नानक सागर डैम से पहले मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए।मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने फोन कर 108 एंबुलेंस को बुलाया और सातों को उप जिला अस्पताल खटीमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुरुमुख व जयवीर पुत्र श्यामलाल की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। शीशपाल की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से ले जाते समय शीशपाल की सितारगंज में मौत हो गई। जयपाल पुत्र धर्मेन्द्र, प्रदीप व पुरुषोत्तम का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    
 
 
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Four people going home to celebrate Diwali died in a road accident while the condition of three people is critical nanakmatta news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज चार लोगो की सड़क हादसे में मौत तीन लोगों की हालात गंभीर दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे दुर्घटना न्यूज नानकमत्ता न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More