बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर टूटा हिमखंड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर हिमखंड टूटने से क्षेत्र में अफरातफरी का मच गईं I राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में य़ह सामान्य प्राकृतिक घटना है। उन्होंने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दे। कहा कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बदरीनाथ से कुछ दूरी पर कंचन गंगा नाले के ऊपर स्थित कुबेर पर्वत से ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर नीचे आया। धाम में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालु और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए घबरा गए। प्रशासन ने स्थिति का तुरंत जायजा लिया और इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

चमोली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यह मौसम परिवर्तन से जुड़ी सामान्य घटना है, इसीलिए घबराए नहीं। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घटना वाली जगह आबादी विहीन है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह चार सितंबर को केदारनाथ धाम के पास चौराबाड़ी ग्लेशियर में भी हिमस्खलन की घटना हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Badrinath news Iceberg breaks off on Kuber mountain near Badrinath Dham uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कुबेर पर्वत पर टूटा हिमखंड बदरीनाथ धाम के पास बदरीनाथ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More