डेढ़ सौ की गजक के बदले महिला को दे दिए दो लाख पांच हजार, तीन घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने दिलाया वापस 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। त्योहार में दौड़भाग के बीच मामूली गलती से कारोबारी को दो लाख रुपये से अधिक की चपत लगते-लगते रह गई।कारोबारी की दुकान में गजक के डिब्बे में रखी दो लाख रुपये की रकम उसके कर्मचारी ने महिला ग्राहक को गजक समझकर डेढ़ सौ रुपये में बेच दी। जब पता लगा कि उसमें रुपये थे तो पुलिस और कारोबारी खोजबीन में जुट गए और तीन घंटे की मशक्कत के बाद रुपयों से भरा डिब्बा पुलिस ने कारोबारी को सकुशल लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार व्यापारी खीम चंद्र जोशी की जगदंबा नगर, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी में मिठाई की दुकान है। कारोबारी ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान जोशी गजक भंडार के काउंटर के पास एक गजक के डिब्बे में दो लाख पांच हजार रुपये संभालकर रखे हुए थे। शुक्रवार दोपहर वह खाने के लिए अपने घर चले गए। इसी दौरान कुसुमखेड़ा निवासी एक महिला दुकान पर आई और गजक का ऑर्डर दिया। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने गलती से गजक का वह डिब्बा महिला को थमा दिया, जिसमें दुकान मालिक के दो लाख पांच हजार रुपये रखे थे।कारोबारी जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि डिब्बा गायब है।आनन-फानन में कारोबारी ने आसपास के सीसीटीवी चेक करवाए और महिला की गाड़ी का पता लगाकर पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीन घंटे के भीतर महिला के घर का पता लगाकर रुपयों से भरा डिब्बा बरामद कर जोशी गजक भंडार के मालिक को सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  
हैरत की बात यह है कि जिस डिब्बे में दो लाख से अधिक की रकम थी, उस डिब्बे को खरीदकर ले जाने वाली महिला ने भी खोलकर नहीं देखा और सीधे घर में जाकर रख दिया। जब महिला से इस बारे में संपर्क किया गया तो उसके होश उड़ गए। बरामद धनराशि को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कारोबारी को बुलाकर उन्हें सौंपा। साथ ही महिला और उनके परिवार का भी आभार जताया। पुलिस टीम में सीसीटीवी सेल के जितेंद्र बुराठोकी, एचओ आराधना,निहाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after three hours of search the police got it back after three hours of search the police got the money back Gajak worth Rs. 150 Gajak worth Rs. 150 was exchanged for two lakh five thousand rupees to the woman Gajak worth Rs. 2 lakh five thousand rupees was exchanged for the woman Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गजक के बदले महिला को दे दिए दो लाख पांच हजार डेढ़ सौ की गजक तीन घंटे की खोजबीन पुलिस ने दिलाया वापस पैसा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More