लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्टे के पास बने तालाब में तैरता मिला एक युवक का शव   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित ईंट भट्टे के पास बने तालाब में एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने जब तालाब में शव को तैरते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पर कोतवाली लक्सर से उपनिरीक्षक हरीश गैरोला, कांस्टेबल अरविंद चौहान और कांस्टेबल गंगा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

पुलिस के अनुसार शव लगभग चार से पांच दिन पुराना है और मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शुरूआत में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में मृतक की पहचान महतोली गांव निवासी नितिन पुत्र जाती राम के रूप में हुई, जो बीते चार दिनों से लापता था।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुड़की मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कोतवाली लक्सर के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि युवक की मौत हत्या है या हादसा, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Laksar Kotwali area the body of a young man was found floating in a pond near a brick kiln The body of a young man was found floating in a pond near a brick kiln in the Laksar Kotwali area uttarakhand news ईंट भट्टे के पास बना तालाब उत्तराखण्ड न्यूज तैरता मिला एक युवक का शव लक्सर कोतवाली क्षेत्र हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More